फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   karent se kisan ki mot

करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Sat, 31 Mar 2018 01:17 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 31 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
karent se kisan ki mot
bulv, jhansi news - फोटो : demo
पाली थानांतर्गत भौंता गांव निवासी किसान की करंट से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भौंता गांव निवासी सिकान हरनाम (32) पुत्र रंधीर लोधी बृहस्पतिवार की शाम अपने खेत पर गया हुआ था। इस दौरान वह खेत में खड़ी मूंग की फसल को पानी लगाने के लिए मोटर चलाकर पानी देखने खेत पर चला गया। कुछ देर बाद मोटर बंद होने के कारण पानी बंद हो गया। इस कारण वह वापस मोटर के पास पहुंचा और बोर्ड व डीपी के बीच लगे तार को चेक करने लगा। इसी दौरान वह तार के करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर परिजनों ने आननफानन में उसे विरधा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। मृतक खेती किसानी और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed