{"_id":"5c5f3cb2bdec2259c0069f5a","slug":"kachi-sarav-ke-khilaf-chalaya-abhiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान
Sun, 10 Feb 2019 02:18 AM IST
देवेंद्र कुमार
lalitpur
lalitpur
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sun, 10 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
kachi sarab, lalitpur
- फोटो : amar ujala, lalitpur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर और हरिद्वार में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जागे आबकारी विभाग ने शनिवार को एरावनी और रजौरा स्थित कच्ची शराब के गढ़ों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने लहन नष्ट कर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही दो महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
मालूम हो कि हाल ही में सहारनपुर और हरिद्वार में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो गई। इसके बाद हरकत में आए पुलिस और आबकारी विभाग ने छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को जहां सीओ सिटी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए भट्टियां और लहन नष्ट कर शराब जब्त की थी। वहीं शनिवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी एसपी पांडेय के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक संजीव तिवारी, अमित कुशवाहा ने कुख्यात डेरा एरावनी एवं रजौरा में दबिश दी।
इस दौरान आबकारी टीम ने 58 लीटर कच्ची शराब बरामद की और 17 सौ किलोग्राम लहन नष्ट किया। वहीं मौके पर शराब बनाने वाली दो महिलाओं रागिनी और केशकुमारी को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। आबकारी टीम में प्रधान आबकारी सिपाही जमील अहमद, बालेंद्र, रजनीकांत पाल, शैलेंद्र, लल्लन व महिला सिपाही संध्या शामिल रहे।