{"_id":"5783f3a04f1c1b177a13df02","slug":"inability-to-pay-debt-on-the-farmer-picked-up-a-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज न चुका पाने पर किसान ने लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज न चुका पाने पर किसान ने लगा ली फांसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
farmer deth, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम कलोन टपरियन में एक आदिवासी किसान ने तनाव में आकर खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पुत्र ने तनाव का कारण साहूकार के पास गिरवी रखी जमीन को बंधक मुक्त ना करा पाना बताया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान पर क्रेडिट कार्ड का ढाई लाख रुपये कर्ज भी था।
ग्राम कैलोनी टपरियन निवासी आदिवासी किसान गनु पुत्र दाती सहरिया रविवार सुबह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद परिजन भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए बांसी के ग्राम बउरी चले गए। दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों ने गनु का शव उसके खेत पर लगे नीम के पेड़ पर तैलिया के फंदे पर लटका देखा। गांव के ही एक युवक ने घटना की सूचना मृतक के पुत्र राजेश को दी, सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही बानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, मृतक के पुत्र राजेश ने बताया कि उसके पिता ने पास के गांव में रहने वाले एक साहूकार के पास अपनी जमीन गिरवी रखकर कुछ रुपए उधार लिए थे। बीते वर्ष सूखा पड़ने के कारण वह कर्ज चुकाकर जमीन मुक्त नहीं करा पाया था, इस बार भी यही हालात थे। उसके पास कोई और आस भी नहीं थी।
विज्ञापन
इससे वह काफी समय से तनाव में चल रहा था। मृतक के पास पूर्व में साढ़े चार एकड़ जमीन थी, लेकिन वर्तमान में उसके पास मात्र 50 डिस्मिल जमीन ही शेष बची थी। मृतक गनु पर किसान क्रेेडि कार्ड का ढाई लाख रूपये का कर्जा था। उसके दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं।