फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Husband nominated in seven dowry harassment

पति सहित सात दहेज उत्पीड़न में नामजद

Fri, 25 Dec 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Husband nominated in seven dowry harassment
तालबेहट (ललितपुर)। कोतवाली अंतर्गत ग्राम हर्षपुर में रहने वाली एक युवती की शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर पति सहित सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन


ग्राम हर्षपुर निवासनी एक युवती और जमालपुर के एक युवक के मध्य कुछ समय पहले आशनाई प्रारंभ हुई। दोनों अलग-अलग जाति के होने के कारण परिवार के लोगों ने कुछ विरोध किया। इसके बावजूद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। युवती का आरोप है कि पति एवं सास, ससुर दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन


उसने कई बार उन्हें समझाने की कोशिश की परन्तु वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर अपना दु:खड़ा सुनाया। जिस पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने पति अनिल साहू, सास कुसुम, ससुर नाथूराम, देवर अमित, नंद, जेठ, जिठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


राजीनामा के बाद हुई थी शादी
कोतवाली में युवती ने बताया कि वह तेरई फाटक एक विद्यालय में पढ़ने आती थी और उसका प्रेमी तालबेहट पढ़ने आता था। बस में ही दोनों की मुलाकात होती थी जो बाद में प्यार में बदल गई। उसके प्यार के बारे में दोनों परिवारों को जानकारी थी। शादी से पूर्व दोनों के परिजनों में प्रेम विवाह के लिए राजीनामा भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed