फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   hangama hospital

युवक की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा

Tue, 16 May 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
hangama hospital
hospital, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत बालकिशन पुत्र रवि चतुर्वेदी उम्र 53 वर्ष को हार्निया के ऑपरेशन के लिए 11 मई को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। 12 मई को वरिष्ठ सर्जन डीके राज ने बालकिशन का आपरेशन किया। इसके बाद उसका लगातार अस्पताल में ही इलाज चल रहा था। सोमवार की देर शाम बालकिशन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के लिए डाक्टरों ने बीस हजार रुपये लिए हैं और इलाज में लापरवाही बरती गई है। परिजनों का आरोप है कि वार्ड ब्वाय ने मरीज को गलत इंजेक्शन लगाए हैं। इससे उसकी मौत हो गई। हंगामा बढ़ते देख कोतवाली पुलिस समेत आसपास की चौकियों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। गुस्साए परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन



हंगामे की सूचना पर पहुंचा
मरीज की मौत के बाद हंगामा होने की सूचना पर तत्काल पहुंचकर लोगों को समझाया। इसके बाद मामला शांत हो गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया और किसी भी जांच से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जितेंद्र यादव, सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज

लिखित शिकायत मिले तो होगी कार्रवाई
एक मरीज की मौत के बाद परिजन डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। उनसे कहा है कि आरोपों के संबंध में लिखित में शिकायत दर्ज करवाएं, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजनों ने शिकायत नहीं दी है।
- डॉ. संजय बासवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed