फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Galla Mandi spleen , soybean theft

गल्ला मंडी से तिली, सोयाबीन चोरी

Sat, 06 Feb 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 06 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Galla Mandi spleen , soybean theft
ललितपुर।  कुछ समय शांत रहने के बाद गल्ला मंडी में एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। बदमाश रोशनदान तोड़कर एक दुकान से 10 कुंतल तिली व पांच  कुंतल सोयाबीन चुरा ले गए।
विज्ञापन


मुहल्ला गांधीनगर निवासी आनंद जैन  की गल्ला मंडी में आनंद ट्रेडर्स के नाम से आढ़त है। उनका गोदाम भी वहीं पर है। शुक्रवार की सुबह कुछ पल्लेदार गोदाम के पीछे गए, तो वहां तिली के दाने फैले हुए दिखाई दिए। जानकारी करने पर पता चला कि आनंद ट्रेडर्स के गोदाम का रोशनदान टूटा है,
विज्ञापन


पल्लेदारों की सूचना पर गोदाम मालिक आनंद जैन ने गोदाम खोलकर देखा तो वहां से 10 कुंतल की 20 बोरी तिली, पांच कुंतल की 10 बोरी सोयाबीन नहीं मिली। चोरी गए माल की कीमत करीब तीस हजार रुपए बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस रोशनदान से चोर अंदर घुसे हैं, उसमें से कोई पतला बच्चा ही अंदर जा सकता है। पिछले साल हुई  मंडी में चोरी की घटनाओं के खुलासे में भी  बच्चों के शामिल होने की बात सामने आई थी। आनंद जैन ने बताया कि उन्होंने पिछले दस दिन से  गोदाम नहीं खोला था।


ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी की घटना पहले की होगी। गल्ला मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज राजबाबू यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

लैंप से झुलसी
महरौनी कोतवाली के ग्राम मैलवारा खुर्द निवासी प्रताप सिंह की पत्नी रोशनी घर में काम रही थी। इसी दौरान जलता हुआ लैंप उसके ऊपर गिर गया और वह झुलस गई। झुलसी हालत में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके साठ प्रतिशत झुलसे होेने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed