फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fraud in the name of the job

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी

Fri, 14 Aug 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 14 Aug 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

ग्राम सेमरा बुजुर्ग निवासी बहादुर सिंह पुत्र माखन सिंह का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति ने छह हजार रुपए प्रति माह की नौकरी तथा एक हजार रुपए का पेट्रोल भत्ता दिलाने का झांसा दिया था। एवज में औपचारिकताएं पूरी करने के नाम पर आठ हजार रुपए जमा कराने को कहा गया। बातों में आकर उसने अपने साथ तीनों भाई और रिश्तेदार के दो लड़कों की नौकरी लगवाने के लिए आठ हजार के हिसाब से 40 हजार रुपए उस व्यक्ति को दे दिए। इसके बाद पांचों लोगों के नाम कार्ड जारी कर दिए गए, इसमें 15 मार्च 2016 तक कार्य कराने की अनुमति दी गई थी। दो महीने काम कराने के बाद उन्हें वेतन नहीं दिया गया। धोखाधड़ी का अहसास होने पर रुपए वापस मांगे तो टालमटोल शुरू हो गई। भुक्तभोगी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर रुपए वापस दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed