फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   firing to owner

गृहस्वामी पर दागे फायर

Wed, 13 Apr 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर Updated Wed, 13 Apr 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
firing to owner
फायर - फोटो : demo pic
ललितपुर। सिविल लाइन पुलिस चौकी के क्षेत्र में बदमाशों के समूह का पिछले तीन से चार दिनों आतंक मचाए है। सोमवार की रात को घुसयाना मुहल्ले में चोरी करने के उद्देश्य से एक घर में घुसे दो बदमाशों को ललकारने पर बदमाशों ने गृहस्वामी पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


मुहल्ला घुसयाना निवासी खलील हुसैन ने पुलिस को बताया कि उनके मकान का काम चल रहा है। सोमवार की रात को उसका पुत्र वसीम लघुशंका के लिए उठा, तो उसने खटपट की आवाज सुनी। घर में दो लोगों को घुसा देख वसीम ने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिस पर एक बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली वसीम को न लगकर दीवार में धंस गई। चिल्लाने व गोली की आवाज सुनकर बाकी परिजन व मुहल्ले वाले जाग गए और बदमाशों का ललकारा। लोगों को इकट्ठा होता देख बदमाशों ने भागना शुरू कर दिया, लोगों ने बदमाशों का पीछा किया तो बस स्टैंड के पास बदमाशों ने फिर से फायर किया और फरार हो गए। खलील हुसैन ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खलील ने बताया कि उसकी बहू के पर्स से बदमाश दो हजार रुपये चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह सोमवार की रात सिविल लाइन क्षेत्र में बदमाशों ने बस स्टैंड पर चोरी की घटना की अंजाम दिया। बस स्टैंड पर बेतवा बस सर्विस की बस में इंदौर जाने वाला एक यात्री साधन नहीं होने का कारण सो रहा था। इसी दौरान उसका मोबाइल व 230 रुपए चुरा लिए गए। वहीं, दो दिन पहले सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के जीटीसी कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस कर्मी घनश्याम दास के घर से सात हजार रुपये चुरा लिए गए थे। सिविल लाइन क्षेत्र के लोगों ने बताया कि दो दिन पहले भी आधी रात के समय मुहल्ले में गोली चलने की आवाजें सुनी गई थीं। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौकी की कार्यशैली पर सवाल
जिला अस्पताल में संचालित सिविल लाइन पुलिस चौकी की लचर कार्यप्रणाली का खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। उच्चाधिकारियों के सामने गुडवर्क दिखाने के फेर में अपराधिक घटनाओं के मामले दर्ज करने में कोताही बरती जा रही है व शिकायतकर्ताओं से बदसलूकी भी की जा रही है। पिछले महीने जिला अस्पताल परिसर से ही सरकारी चिकित्सक की कार का शीशा तोड़कार बैग चुरा लिया गया था, जिसकी शिकायत चिकित्सक ने सिविल लाइन पुलिस चौकी से की थी, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पिछले हफ्ते ही सिविल लाइन पुलिस चौकी इंचार्ज ने अपनी मां का इलाज कराने आए युवक के साथ अभद्रता की थी व बीच बचाव करने आई महिला के साथ गाली- गलौज भी कर डाली। जिस पर युवक ने चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट कर डाली थी। दरोगा पर हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया गया था। कोर्ट में न्यायाधीश ने गैर जरुरी धाराएं लगाने पर चौकी इंचार्ज को फटकार भी लगाई थी।

दंबगों पर कार्रवाई की जाए
ललितपुर। थाना जाखलौन के ग्राम बम्हौरी कलां निवासी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर दबंगों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्राम बम्हौरीकलां निवासी अजुद्दी अहिरवार ने बताया कि 25 मार्च को उसके घर आधी रात को गांव केे ही तीन लोगों ने घुसकर नकदी, जेवरात सहित चार बोरा मटर चुरा लिया था। उसके जागने व ललकारने पर तीनों आरोपी भाग गए। पूरे मामले की जानकारी जाखलौन पुलिस को दी गई, जिस पर आरोपियों के घर से चार बोरा मटर बरामद कर ली गई। लेकिन, पुलिस ने आरोपियों पर चोरी का मामला दर्ज न कर शांतिभंग का मामला दर्ज कर दिया। पुलिस के सहयोग से दबंग आए दिन पीड़ित के साथ गाली- गलौज जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने आरोपियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।



पोस्टमैन की मौत
ललितपुर। बहन के घर आए पोस्टमैन को सीने में अचानक दर्द होने लगा, हालत बिगडते देख उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तालबेहट के ग्राम बिजरोठा निवासी मोतीलाल पुत्र श्यामलाल, जो तालबेहट के ग्राम रजावन में पोस्टमैन के पद पर तैनात था। बीते रोज शाम को वह ड्यूटी के बाद बीमार बहनोई रामप्रसाद को देखने ग्राम करीला गया था। जहां पहुंचते ही उसके सीने में अचानक दर्द उठा और वह गिर पड़ा, यह देख उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र तालबेहट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार पुत्री व एक पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed