फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fire sigh soldier wife

सिपाही ने पत्नी पर फायर झोंका

Thu, 03 Dec 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 03 Dec 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fire sigh soldier wife
ललितपुर। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने अपनी पत्नी के ऊपर सरकारी राइफल से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि पत्नी सुरक्षित बच गई। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सिपाही अजवेंद्र सिंह निवासी ग्राम चुरारा मऊरानीपुर, झांसी हाल निवासी मुहल्ला आजाद पुरा स्थित घर पहुंचा।
विज्ञापन


जोर-जोर से चिल्लाकर उसने दरवाजा खोलने को कहा। दरवाजा खुलने मेें समय लगने पर गुस्साए सिपाही ने पत्नी प्रभा राजा पर सरकारी राइफल से फायर झोंक दिया। लेकिन, गोली दरवाजे को चीरती हुई दीवार में धंस गई। घर में मौजूद सिपाही के पुत्र अरुण ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर मां को अंदर कमरे में सुरक्षित किया।
विज्ञापन


वहीं, सिपाही काफी देर तक घर में उपद्रव मचाता रहा। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनकर मुहल्ले वाले एकत्रित होने लगे। मुहल्लेवालों की भीड़ देख सिपाही सरकारी राइफल समेत फरार हो गया। सिपाही की पत्नी ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सीओ सदर ओमकार सिंह यादव व कोतवाली प्रभारी मंगला प्रसाद तिवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान दीवार में धंसी गोली को बरामद कर लिया गया। वहीं, प्रभा राजा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सिपाही अजवेंद्र सिंह पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


लाइन हाजिर है सिपाही
सिपाही अजवेंद्र सिंह की ड्यूटी जिला पंचायत चुनाव के दौरान तालबेहट ब्लॉक के चुुनाव अधिकारी के साथ लगाई गई थी। लेकिन, ड्यूटी के दौरान सिपाही गायब हो गया और वापस लौटने पर उसने चुनाव अधिकारी के साथ अभद्रता कर दी थी। सिपाही की अनुशासनहीनता की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने उसे लाइन हाजिर कर दिया था। ऐसे में वह लाइन हाजिर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed