{"_id":"5a13326f4f1c1b6e468b5510","slug":"doctor-kiddneping-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर के गायब होने की सूचना से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर के गायब होने की सूचना से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
kiddneping,lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की दोपहर सिविल लाइन चौकी क्षेत्र स्थित विवाह घर में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने गए जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ नाटकीय ढंग से गायब हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लगातार छह घंटों तक पुलिस चकरघिन्नी बनकर डाक्टर को तलाशती रही। देर रात डाक्टर के वापस लौटने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
डाक्टर की खोजबीन में जुटी पुलिस को विवाह घर के सीसीटीवी कैमरे खंगालते समय पुलिस को लड़की पक्ष के लोगों ने एक बैग चोरी होने की सूचना दी। सीसीटीवी खंगालते समय पुलिस ने एक लड़की को बैग ले जाते देख उसकी तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से
पुलिस को कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
जानकारी के अनुसार मुहल्ला सिविल लाइन स्थित विवाह घर में आयोजित एक शादी कार्यक्रम में बाल रोग विषेशज्ञ डाक्टर राजेंद्र प्रसाद शामिल होने गए थे। काफी समय बीत जाने के बाद उनके परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन लगाया। फोन बंद आता देख परिजनों ने कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने चिकित्सक के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज वीर सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मियों को डाक्टर का पता लगाने में जुटा दिया। पुलिस ने मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। इसी दौरान रात करीब नौ बजे चिकित्सक ने मोबाइल से फोन कर परिजनों को आने की सूचना दी। कुछ समय बाद वह घर आ गए। पुलिस के पूछने के बाद भी चिकित्सक रहस्यमय तरीके से लापता होने की बात पर चुप्पी साधे रहे।