फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   murder

संदिग्धावस्था में सड़क किनारे मिली वृद्ध की लाश

Tue, 21 Nov 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Nov 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
murder
police, lalitpur news - फोटो : demo
कोतवाली अंतर्गत सैदपुर कृषि पशुपालन विभाग के एक दैनिक वेतनभोगी वृद्ध मजदूर का शव सोमवार सुबह सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़ा मिला। इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे पर दो जगह चोट के निशान थे, इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले में पूछताछ तफ्तीश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैदपुर मुडिया निवासी छोटेलाल(55) कृषि पशुपालन विभाग के सैदपुर फार्म पर चौकीदारी करता था। मृतक के पुत्र बृजेश के अनुसार 19 नवंबर की शाम 4 बजे उसके पिता छोटेलाल रोज की तरह ड्यूटी पर घर से फार्म हाऊस गये थे। रात में उनकी ड्यूटी करौंदा क्षेत्र में लगाई गई थी, लेकिन सुबह उनकी लाश सरकारी बंधी के पास सोमवार सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़ी मिली। वहीं समीप ही साइकिल, जूते और टोपी भी पड़े थे।
विज्ञापन


घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे सड़क पर जाम लग गया। घटनास्थल पर पुलिस के देरी से पहुंचने से लोग आक्रोशित हो गये। कोतवाल जयप्रकाश राम ने भीड़ को समझाबुझाकर शांत किया। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतक के परिजनों सहित अन्य सहकर्मियों से पूंछताछ की। बताया जा रहा है कि मृतक छोटेलाल रात 9 बजे तक अराम नैनवारा के एक ढाबे पर रहा और वहां से खाना खाकर चला गया। वह शराब के नशे में भी था। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों से पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मृतक उस रात को ग्राम बुदनी निवासी एक व्यक्ति के साथ ढाबे पर था। पुलिस संबंधित सूत्रों से मामले की छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश का कहना है कि ये हत्या है या हादसा ,यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लगेगा और पुलिस जांच की दिशा तय होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed