फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Caught with fake pesticide

नकली कीटनाशक बनाने वाला पकड़ा

Sat, 11 Jul 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 11 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार को नरेश कुमार झा निवासी निहाल बिहार जिला पंजाबी बाग दिल्ली व जांचकर्ता डू पोस्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड साइबर ग्रीन सेक्टर गुडगांव हरियाणा ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगला प्रसाद तिवारी को सूचना देते हुए बताया कि नेहरू नगर निवासी भगवानदास अपनी दुकान में ब्रांडेड कंपनी की नकली कीटनाशक तैयार करके उसकी बिक्री कर रहा है। कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर एसएसआई निगवेंद्र प्रताप सिंह ने जांचकर्ता के साथ भगवानदास की दुकान पर छापेमारी की। पुलिस दल को देख दुकानदार भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन उसे दबोच लिया गया, उसकी दुकान से डू पोस्ट कंपनी के 72 नकली स्टीकर, 610 भरी हुई तथा 200 खाली डिब्बी बरामद की गई। जांचकर्ता ने पुलिस को बताया कि नकली डिब्बी पर बैच नंबर, एमएफजी डेट व कीमत आदि प्रिंट नहीं हैं, जबकि असली डिब्बी पर सारा विवरण अंकित है। दुकानदार दवा रखने व बेचने का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। कोतवाली पुलिस ने भगवानदास के खिलाफ टेड मार्क अधिनियम कापीराइट एक्ट व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed