{"_id":"afad19c7429da056d4ae2597adc2eb17","slug":"cash-and-jewelry-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकदी व जेवर चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकदी व जेवर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 11 Jul 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कालोनी निवासी बलराम सिंह का कहना है कि शुक्रवार की सुबह दस बजे वह रोज की तरह खाना खाकर आफिस चला गया। पत्नी आंगनबाड़ी सेंटर और बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर साढ़े बारह बजे पत्नी आंगनबाड़ी केंद्र से घर वापस पहुंची तो देखा कि दरवाजे पर लगा ताला टूटा है। अंदर कमरे में रखी अलमारी भी खुली है, उसमें रखा सामान बाहर बिखरा पड़ा है। बलराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि चोर अलमारी में कपड़ों के बीच में रखे तीस हजार रुपये नकद, दो चांदी की करधौनी, चांदी की हाफ पेटी, दो जोड़ी पायलें, तीन जोड़ी चांदी की पुरानी पायलें, सोने के दो मंगलसूत्र आदि सामान चुरा ले गए।
