{"_id":"09760d87fa930427dd10c69a4bf32527","slug":"bolero-storm-hit-a-turnaround-dividers-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंधी में बोलेरो डिवाइडर से टकराकर पलटी, छह घायल
ललितपुर/ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
मसौराखुर्द/ललितपुर। मसौरा बैरियर के निकट तेज आंधी में एक बोलेरो असंतुलित होकर डिवाइडर में टकराकर पलट गई, जिससे गाड़ी में सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुहल्ला चौकाबाग निवासी गजराज सिंह अपने परिजनों के साथ बोलेरो गाड़ी (यूपी 94 2918) से कथा में सम्मिलित होने के लिए मड़ावरा थाना अंतर्गत ग्राम ठनगना जा रहा था। मसौरा बैरियर के निकट अचानक तेज आंधी चलने के कारण बोलेरो असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में गजराज सिंह एवं उसकी पत्नी कमला (35 वर्ष), जूबी (12 वर्ष) पुत्री गजराज, दीपेश (13 वर्ष) पुत्र मानसिंह, गुड़िया (10 वर्ष) एवं प्रदीप यादव (12 वर्ष) पुत्र जगत सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।