फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Barfi found Adomank Sample

अधोमानक पाया गया बर्फी का नमूना

Sat, 22 Aug 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग जनपद में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर विशेष नजर रखता है। होटलों, चाय-पान की दुकानों, मिठाई, मावा सहित फल की दुकानों पर लगातार छापामार कार्रवाई की जाती है। इसमें सेंपल भरकर संबंधित प्रयोगशाला के लिए भेज दिया जाता है। अधिकांश सेंपल आगरा भेजे जाते हैं। रिपोर्ट में कमियां पाए जाने पर  सेंपल कोलकाता व दिल्ली भेजा जाता है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर ने तत्कालीन जिलाधिकारी ओपी वर्मा के निर्देश नगर की प्रमुख होटलों, मिठाई की दुकानों का 16 सितंबर 2014 को नमूना भरा। नगर की नामचीन मिठाई की दुकान से भी बर्फी का नमूना भरा गया। इस नमूने को आगरा स्थित लेब के लिए भेज दिया गया। तीन माह बाद सेंपल आने पर इसमें कोई कमी नहीं पाई गई। लेकिन अफसरों ने इसकी सूक्ष्म जांच के लिए कोलकाता स्थित निर्दिष्ट खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया गया। 22 अगस्त को खाद्य सुरक्षा अधिकारी जावेद अख्तर को प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त हो गई, जिसमें दूध से बनी मिठाई में दूध के अलावा अन्य पदार्थ का फेट पाया गया जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक ही नहीं खतरनाक भी है। अफसरों की माने तो जल्द ही संबंधित प्रतिष्ठान नीलकमल के खिलाफ एडीएम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा, इसमें खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत अधिकतम पांच लाख रुपए तक जुर्माना हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed