फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अधिकारियों ने पैदल गस्त कर परखी व्यवस्थाएं

अधिकारियों ने पैदल गस्त कर परखी व्यवस्थाएं

Wed, 19 Sep 2018 03:56 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों ने पैदल गस्त कर परखी व्यवस्थाएं
अधिकारियों ने पैदल गस्त कर परखी व्यवस्थाएं
विज्ञापन

ललितपुर। आगामी जलविहार महोत्सव, मुहर्रम आदि त्योहारों की व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को परखा। इसके साथ ही शहर में पैदल मार्च निकालकर सुरक्षित माहौल का संदेश दिया।

आगामी एक हफ्ते के दौरान दो प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। 20 सितंबर को जहां जलविहार महोत्सव होगा, वहीं उसके उपरांत मुहर्रम का त्योहार है। इन दोनों त्योहारों की व्यवस्थाओं के मद्देनजर मंगलवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने अपने अमले के साथ शहर में पैदल गस्त किया। इस दौरान लोगों से बात करते हुए व्यापारियों व आम लोगों की समस्याओं को सुना। वहीं इसके अलावा जलविहार के लिए सुम्मेरा तालाब पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को भी परखा और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी घनश्याम वर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवनींद्र कुमार और सीओ सिटी हिमांशु गौरव समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed