{"_id":"bfbbee7f76017931e3da9456e508c88c","slug":"9-20-lakh-thug-by-robbers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोनस का झांसा देकर 9.20 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोनस का झांसा देकर 9.20 लाख ठगे
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Fri, 15 May 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। हाईटेक बदमाशों ने जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को बैंक की पॉलिसी में बोनस का झांसा देकर 9.20 लाख रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं, पांच लाख रुपये और जमा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महत्वपूर्ण बात यह है कि अभी तक जिले की अशिक्षित जनता से धोखाधड़ी की जा रही थी, लेकिन अब शिक्षित अधिकारियों को भी शिकार बनाया जा रहा है।
जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आर पी सिंह का कहना है कि एचडीएफसी बैंक में उनकी पॉलिसी है, कुछ दिन पूर्व उनके मोबाइल पर बेव वैल्यू सर्विस लाइफ स्टाइल कस्टमर बेनिफिट सर्विस एसडीएफसी बैंक ग्रेटर नोएडा से आर के शर्मा नामक व्यक्ति का फोन आया। आर के शर्मा ने बताया कि एचडीएफसी बैंक में चल रही उनकी पॉलिसी में बोनस के तौर पर एक मुश्त 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस पर विश्वास करके उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में बेव वेल्यू सर्विस लाइफ स्टाइल कस्टमर बेनिफिट सर्विस एसडीएफसी में नौ लाख 20 हजार रुपये जमा कर दिए।
इसके बाद उन्होंने रुपयों की आवश्यकता पड़ने पर जमा की गई धनराशि वापस मांगी तो फोन पर अभद्रता की गई तथा पांच लाख रुपये और जमा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
सीएमएस ने पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी को घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली सदर में आर के शर्मा तथा कंपनी से जुड़े दीपक जैन एवं जेपी अग्रवाल आफिस का पता आफिस आफ इंश्योरेंस ओम वर्ल्डमन सेंकेंड फ्लोर जीवनसेवा एनेक्सी, एस बी रोड सांताक्रूज वेस्ट मुंबई के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकाकर रुपये मांगने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।