{"_id":"5c783559bdec22739d538d02","slug":"81551381849-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीनामा न करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीनामा न करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बूचा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों पर राजीनामा नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम बूचा निवासी घनश्याम पुत्र हजारी रजक ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 17 जनवरी को दिन में एक बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था कि गांव के ही कुछ लोग आए और नहर के पानी को लेकर उसे गालियां देने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी व जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। 18 जनवरी को उक्त मामले में जखौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद 27 फरवरी को उक्त लोगों ने नहर का पानी बंद कर दिया और उन पर लिखाए मुकदमा पर स्टे मिलने की बात कहकर उसे अब झूठे अन्य मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।