फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लेखपाल के हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग

लेखपाल के हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग

Sat, 16 Feb 2019 03:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
लेखपाल के हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग
लेखपाल के हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए
विज्ञापन

ललितपुर। मऊ में हुए लेखपाल हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलवाए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले सदर तहसील के लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि लेखपाल सीधे जनता से जुड़ा ग्राम स्तरीय कर्मचारी है। लेखपाल भूमि समस्याओं का निवारण करने के साथ-साथ शासन द्वारा लागू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करता है। जिसमें सूखा राहत, ओलावृष्टि, बाढ़ आदि से होने वाली क्षतिपूर्ति के लिए आपदा राहत विवरण की व्यापक योजनाओं का सत्य समय में क्रियान्वयन करता है। साथ ही किसानों से संबंधित तमाम योजनाओं को पारदर्शिता के साथ कार्य करता है। उन्होंने बताया कि मऊ में कार्यरत लेखपाल धीरज सिंह द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन घोषणा पत्र के संकलन का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान 11 फरवरी को लगभग छह लोगों ने गोली मारकर हत्या कर भाग गए। इस घटनों को लेकर लेखपालों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर अधिकतम सजा दिलवाए जाने की मांग की है। साथ ही ड्यूटी पर शहीद लेखपाल के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलवाए जाने व पत्नी को पेंशन, आश्रितों को नौकरी देने की मांग की है। लेखपालों को बिना पुलिस जांच के उपजिलाधिकारी की संस्तुति पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाने के आदेश सभी जिलाधिकारियों को दिए जाए। ज्ञापन पर अध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला, मंत्री संतराम यादव के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed