फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लापरवाही से वाहन चलाने में मौत होने पर मकदमा

लापरवाही से वाहन चलाने में मौत होने पर मकदमा

Wed, 02 Jan 2019 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही से वाहन चलाने में मौत होने पर मकदमा
लापरवाही से वाहन चलाने में मौत होने पर मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम बछलापुर निवासी एक किशोर की वाहन की टक्कर होने के कारण हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर किया है। ग्राम बछलापुर निवासी रघुवीर पुत्र भय्यन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम महाराजपुरा निवासी चालक विवेक पुत्र रल्ली ने अपनी कार यूपी94एस-5048 को तेज व लापरवाही से चलाकर उसके 12 वर्षीय पुत्र मनीष को 23 दिसंबर को रात करीब आठ बजे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। थाना पाली पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से दुर्घटना में हुए बालक की मौत का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम पुराहानकुंवा निवासी रविंद्र, नरेल पुत्रगण ऊदल, व जशकुंवर पत्नी ऊदल पर उसकी नातिन को 20 दिसंबर को को सुबह छह बजे बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। जिस पर बानपुर पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अवैध हथियार बरामदगी में मुकदमा
ललितपुर। थाना बानपुर पुलिस ने अवैध रूप से हथियार बरामदगी के मामले में महरौनी के देवरी माता मंदिर के पास निवासी लखन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में बताया गया है कि पुलिस ने बानपुर रोड महरौनी से 30 दिसंबर 2018 को रात्रि साढ़े नौ बजे उक्त युवक के कब्जे से अवैध रुप से रखा एक अदद 12 बोर मय दो कारतूत के पकड़ा था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed