{"_id":"5bbd1765867a5528296cc88f","slug":"71539118949-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे भुगतान किए बिना कराया जा रहा चार घंटे अतिरिक्त कार्य","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे भुगतान किए बिना कराया जा रहा चार घंटे अतिरिक्त कार्य
Updated Wed, 10 Oct 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे भुगतान किए बिना कराया जा रहा चार घंटे अतिरिक्त कार्य
ललितपुर। बजाज पावर प्लांट में कार्यरत मजदूरों ने अतिरिक्त मजदूरी कराए जाने के आरोप को लेकर डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पीड़ित मजदूरों की भूमि का अधिग्रहण कंपनी के निर्माण के लिए गया था। जिस पर पीड़ितों को मजदूरी पर कार्य करने के लिए रखा गया। इसके आठ घंटे की जगह 12 घंटे कार्य कराया गया। इसकी शिकायत बीते माहों में की गई। जिस पर आठ घंटे कार्य लिया गया। लेकिन पुन: 12 घंटे कार्य लिया जा रहा है। चार घंटे अतिरिक्त करने की मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। इसका विरोध करने पर कार्य से हटा देने की धमकी दी जा रही है। मजदूरों ने मजदूरी के घंटे कम कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर राजेश कुमार, देशपत, प्रमोद, रविराजा, रामगोपाल, राहुल कुमार, छोटो राजा , दीपक, अशोक कुमार, दीपचंद्र, जितेंद्र आदि के हस्ताक्षर बने है।