{"_id":"5c82d712bdec221431495cd7","slug":"61552078610-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में दोनों पक्षों पर मुकदमा
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम सुनवाहा में तीन दिन पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
ग्राम सुनवाहा निवासी जगन अहिरवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि सात मार्च को उसका भाई सुरेश अहिरवार अपनी पत्नी ममता देवी के साथ खेत पर रोज की तरह फसल की रखवाली कर रहे थे। बुधवार की रात करीब आठ बजे जब वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेत पर ही था, गांव के ही निवासी भूरिया समेत पांच लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर पहले तो उसके खेतों में जानवरों को घुसा दिया और जब बच्चे जानवरों को खेतों से बाहर निकालने लगे तो उक्त लोगों ने गालियां देते हुए उसके व उसकी पत्नी के साथ लाठी-कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी, जिससे वह दोनों लहू लुहान हो गए।
पुलिस ने भूरिया समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने दूसरे पक्ष के ग्राम सुनवाहा निवासी गनेश अहिरवार की तहरीर पर चुटहिल सुरेश पुत्र मतईयां अहिरवार समेत चार लोगों पर भी खेत में जानवर चराने के बाबत गाली गलौज कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।