{"_id":"5a4d3a034f1c1b4a198b4ad3","slug":"61515010563-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला व्यापारी के हमलावरों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गल्ला व्यापारी के हमलावरों पर कार्रवाई की मांग
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गल्ला व्यापारी के हमलावरों पर कार्रवाई की मांग
ललितपुर। गल्ला व्यवसायी के साथ हुई मारपीट के मामले को लेकर गल्ला व्यापार मंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इसमें उन्होंने बताया कि गल्ला व्यापारी सौरभ जैन पुत्र वीरेंद्र कुमार जैन निवासी नई बस्ती के साथ दो जनवरी की रात्रि में हुई मारपीट को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इसको लेकर व्यापारियों ने घटना की निंदा करते हुए। कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। अन्यथा संगठन आंदोलन के विवश होगा। इस दौरान महेंद्र जैन मयूर, सुनील पांडे, संजय कुमार, अशोक जैन, मूलचंद्र साहू, राजेश वल्ली, सौरभ कुुमार जैन, नितिन जैन, नीरज जैन, संजू जैन, पंकज जैन, देवेंद्र, अशोक कुमार, पंकज, मुकेश मौजूद रहे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक संसदीय कार्यालय पर हुई। इसमें गल्ला व्यापारी के साथ हुई मारपीट के हमले की निंदा की है और कार्रवाई करने की मांग की है। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे ने कहा कि यह तो दुस्साहक पूर्वक कृत्य है। भारतीय जनता पार्टी अपराधियों के इस घोरतम कृत्य की भर्त्सना करती है और प्रशासन से मांग करती है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए व पीड़ित को सुरक्षा प्रदान की जाए। बैठक में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, महांमत्री बब्बू राजा बुंदेला, राजकुमार, हरीराम निरंजन, शशिशेखर पांडेय, देवेंद्र गुरु, गौरव गौतम, आलोक चौबे, प्रदीप, शैलेंद्र सिंघई, सौरभ आबू मौजूद रहे।