फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बिजली की चिंगारी से फसल जली

बिजली की चिंगारी से फसल जली

Wed, 10 Apr 2019 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
बिजली की चिंगारी से फसल जली
बिजली की चिंगारी से चार एकड़ में फसल जली
विज्ञापन

बार। मजरा मोतीखेरा में खेतों के ऊपर से निकले बिजली के हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी ने खेतों में पड़ी गेहूं की फसल को अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते आसपास के खेतों में लगी आग से चार एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जल गई।

मजरा मोतीखेरा में चिंगारी से लगी आग से देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और मजदूरों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, पर आग इतनी बढ़ चुकी थी कि काबू पाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में गाड़ी पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक खेतों में पड़ी फसल जल चुकी थी। किसान गुरदयाल, साकूलाल, हजारीलाल पुत्र आशाराम कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने कर्जा लेकर फसल को तैयार किया था। लेकिन, आग लगने से सब कुछ बर्बाद हो गया। अपनी व्यथा सुनाते वक्त किसानों की आंखों में आंसू भी भर आए। ग्रामीणों ने नुकसान ले लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना था झूलते तारों की वजह से फसल जली है। अगर बिजली विभाग अब भी नहीं चेता तो किसी दिन जनहानि भी हो सकती है। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक अच्छेलाल व लेखपाल धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि आग काफी भयानक थी, तीन से चार एकड़ में खड़ी फसल का नुकसान हो गया है। किसानों को उनकी फसल का उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed