{"_id":"5ae4d5224f1c1b3c0a8b6f5e","slug":"51524946210-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला मंडी में चलेगा अतिक्रमण् अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गल्ला मंडी में चलेगा अतिक्रमण् अभियान
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गल्ला मंडी में चलेगा अतिक्रमण अभियान
ललितपुर। गल्ला मंडी परिसर में अतिक्रमणकारियों पर अब प्रशासन का डंडा चलने वाला है। अपर जिलाधिकारी एवं मंडी के सभापति योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को आयोजित एक बैठक में डीएम ने गल्ला मंडी में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
सभापति ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए गल्ला मंडी के समस्त व्यक्तियों/व्यापारियों को अवगत कराया कि मंडी समिति द्वारा निर्धारित आवंटन के अतिरिक्त जो भी अवैध निर्माण, अतिक्रमण किया गया है या डिब्बों, खोखों, गुमटी, खान-पान केंद्र, टपरा, हाथठेला आदि के रूप में अवैध अतिक्रमण किया गया है, वह अपना-अपना अतिक्रमण प्रत्येक दशा में सूचना प्रकाशित होने के 24 घंटे के अंदर हटा लें, अन्यथा की स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा गठित अतिक्रमण हटाव समिति द्वारा अतिक्रमण हटवाया/ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसके नुकसान की संपूर्ण जिम्मेदारी अतिक्रमणकर्ताओं की खुद की होगी।