फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   टोल प्लाजा के संग्रहण कार्य में किया उ1.79 करोड़ का गबन

टोल प्लाजा के संग्रहण कार्य में किया उ1.79 करोड़ का गबन

Sun, 28 Apr 2019 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा के संग्रहण कार्य में किया उ1.79 करोड़ का गबन
टोल प्लाजा के 1.79 करोड़ नहीं देने पर मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। तीन वर्ष पहले टोल प्लाजा के कलेक्शन कार्य में एक करोड़ 79 लाख 88 हजार 819 रुपये जमा नहीं करने के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन झांसी के परियोजना निदेशक ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परियोजना निदेशक ने थाना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महाराष्ट्र के मुंबई निवासी प्रोपराइटर बीसी पांडेय व प्रवीण वी पांडेय ने ग्राम बीघाखेत स्थित टोल प्लाजा पर 20 जुलाई 2007 को संग्रहण (कलेक्शन) कार्य के कांट्रेक्ट किया था। इसमें एक साल में 16 करोड़ 38 लाख 21 हजार 555 रुपये देना तय हुआ था, जिसमें प्रोपराइटरों द्वारा 15 करोड़ 4 लाख 92 हजार 875 रुपये जमा किए, शेष धनराशि एक करोड़ 79 लाख 88 हजार 819 रुपये का चेक दिया था। लेकिन, चेक बाउंस हो गया। इसकी सूचना देने के बाद भी उक्त लोगों ने पैसा नहीं दिया। परियोजना निदेशक की तहरीर पर दोनों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed