फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   खेत पर पानी दे रहे किसान की करंट लगने से मौत

खेत पर पानी दे रहे किसान की करंट लगने से मौत

Fri, 15 Mar 2019 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
खेत पर पानी दे रहे किसान की करंट लगने से मौत
खेत पर पानी दे रहे किसान की करंट लगने से मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना सौजना अंतर्गत ग्राम उल्दना कलां निवासी किसान की सिंचाई के लिए पानी देते समय करंट लगने से मौत हो गई। ग्राम उल्दनकलां निवासी घूमन सिंह (55) पुत्र घनश्याम बीते रोज रात्रि में 11 बजे घर से खेत पर फसल को पानी देने की कहकर चला गया। जहां पर बोर में मोटर चलाकर खेत में पानी दे रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से निकले खुले तारों की चपेट में आ गया। तार गले में टकराने से मृतक ने हाथों से हटाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हटा सका और करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार की देर सुबह जब घर पर वापस नहीं आया तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। दोपहर 12 बजे घूमन की पत्नी कुंवरबाई खोजबीन करती हुई खेत के बीच में पहुंची तो देखकर जोर से चिल्लाने लगी। किसान घूमन मृत पड़ा था। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आए, लोगों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed