{"_id":"5af49d274f1c1b390a8b9284","slug":"41525980455-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: किसान को पत्थर मारकर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: किसान को पत्थर मारकर लूटे
Updated Fri, 11 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान को पत्थर मारकर लूटे 80 हजार
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत आठ मई की शाम अनाज बेचकर घर वापस जा रहे रजवारा गांव निवासी किसान को पत्थर मारकर 80 हजार रुपये लूटने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, घटना में घायल किसान को झांसी रेफर कर दिया गया है।
गदयाना गांव निवासी चंदन सिंह पुत्र रणधीर ने पुलिस को बताया कि आठ मई की सुबह जब उसके गांव के कृपाल सिंह, चंद्रभान सिंह व चंद्रभान लोधी के साथ ट्रैक्टर से गेहूं बेचने गल्ला मंडी आया हुआ था। शाम को वह बेचे हुए अनाज के 80 हजार रुपये लेकर ग्रामीणों के साथ ही ट्रैक्टर से घर जा रहा था। इसी दौरान रजवारा गांव में पीछे से रजवारा गांव निवासी हल्कू पुत्र बैजनाथ, अनिल पुत्र कैलाश व मैलवारा गांव निवासी नीरज बाइक से पीछा करते हुए आ गए और ट्रैक्टर चालक रविंद्र को पत्थर फेंककर मार दिया। पत्थर चालक को न लगकर ट्रैक्टर पर सवार चन्द्रभान के सिर में लगता हुआ चालक के ऊपर गिर गया। जिससे तेजगति से दौड़ रहे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस पर सवार छह वर्षीय सुरेंद्र भी घायल हो गया। वहीं चंद्रभान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान बाइक सवार आरोपी उसकी जेब में रखे अस्सी हजार रुपये लूट ले गए। घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने चंद्रभान की हालत गंभीर देख झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।