फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दो पक्षों में खूनी संघर्ष

दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Fri, 05 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में खूनी संघर्ष
दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष
विज्ञापन

ललितपुर।
शहर कोतवाली अंतर्गत रावतयाना मुहल्ले में दीवार बनाने की बात को लेकर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन के परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस मारपीट में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए, इनमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 16 नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रथम पक्ष के मुहल्ला रावतयाना निवासी सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के भाई अतर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की शाम जब वह नव निर्मित मकान पर भाई उदयराज व भतीजे सुभाष के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी परिवार के कैलाश निरंजन, शीलचंद्र, हरिओम, लोकेंद्र, विवेक, मुकेश, सोनू, परशुराम, रमलू, विपिन, प्रेमनारायण दुबे तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ एकराय होकर घर में घुस आए। इस दौरान हरिओम हाथ में रिवाल्वर व शीलचंद्र के हाथ में दो नाली बंदूक एवं अन्य लोग सरिया, लाठी डंडों से लैस थे। आरोपियों ने एकराय होकर गालीगलौज करते हुए बंदूक की बट से प्राणघातक हमला कर दिया और मारपीट करने लगे। चीखपुकार सुन आस पास से आते लोगों को देख आरोपी अपने ट्रैक्टर से दीवाल व गेट तोड़कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा कर जानलेवा हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के सागर रोड निवासी हरिओम निरंजन पुत्र कैलाश नारायण ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम जब वह मुहल्ला रावतयाना में स्थित प्लाट की देखरेख अपने भाई लोकेंद्र के साथ कर रहा था। तभी अतर सिंह, उदयराज, सुभाष, राघवेंद्र, अजय कुमार व संजय एकराय होकर सरिया व लाठी डंडों से लैस होकर आ गए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करने लगे। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बच कर लोकेंद्र ट्रैक्टर के शोरूम में जा पहुंचा। यह देख आरोपी भी उसके पीछे शोरूम में जा पहुंचे। जहां आरोपियों ने कैलाश, विवेक व लोकेंद्र के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहीं दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में जहां पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, वहीं दूसरे पक्ष के खिलाफ सामान्य धाराओं में ही मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed