{"_id":"598b6e044f1c1be56b8b46c4","slug":"41502309892-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: फसल खराब होते देख सदमे से किसान की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: फसल खराब होते देख सदमे से किसान की मौत
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल खराब होते देख सदमे से किसान की मौत
ललितपुर। पाली थानांतर्गत पटउआ गांव में खेत पर फसल में दवा डालने गए किसान की फसल खराब होते देख सदमे में आकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तिलक पुत्र मेहरबान सिंह (38) मंगलवार की दोपहर दो बजे अपने खेत में उड़द की फसल में दवा डालने गया था। शाम सात बजे तक वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खेत पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि तिलक खेत पर अचेत पड़ा हुआ है। आननफानन में परिजनों ने उसे विरधा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई बृजभान सिंह ने बताया कि फसल में पीला मोजेक लग गया था। इससे उड़द की फसल खराब हो रही थी। फसल खराब होते देख उसकी सदमे से मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में दूसरे नंबर का है और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। मृतक दो एकड़ जमीन का कास्तकार है।
किशोरी को भगाने का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। बार थानांतर्गत एक गांव से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक गांव निवासी 12 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो अगस्त की रात साढ़े नौ बजे मध्य प्रदेश के अशोक नगर के चंदेरी थानांतर्गत विक्रमपुर गांव निवासी जीतेंद्र पुत्र रामदयाल ने गांव के ही मदन पुत्र गोकुल बरार, चिमना पुत्र गोकुल बरार और धनुआ पुत्र निर्भय अहिरवार के साथ मिलकर बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गए हैं। सुबह काफी खोजबीन करने के बाद भी पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत एसबीआई के खाते से रुपये निकालने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आजादपुरा निवासी नंदलाल पुत्र मल्लू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरा खाता नई बस्ती स्थित एसबीआई की शाखा में हैं। 29 जुलाई की शाम तीन बजे अज्ञात लोगों ने मेरे खाते से रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।