फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नगवांस में किसान ने लगाई फांसी

नगवांस में किसान ने लगाई फांसी

Thu, 14 Mar 2019 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
नगवांस में किसान ने लगाई फांसी
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी
विज्ञापन

जखौरा/ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम नगवास में आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फसल को पानी देने के दौरान पेड़ पर तौलिया से फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम नगवास निवासी किसान फेरन अहिरवार (48) पुत्र उमराव अहिरवार मंगलवार की रात को अपनी पत्नी के साथ खेत में सिंचाई के लिए गया था। बुधवार की सुबह 6.30 बजे उसका शव शीशम के पेड़ पर लटका मिला। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो इसकी जानकारी फेरन के परिजनों को दी। आननफानन में सभी लाग मौके पर पहुंचे। ग्रामीण भी पहुंच गए। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। किसान को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसका शव पेड़ पर तौलिया के सहारे लटका था। परिजनों ने बताया कि फेरन ने बैंक से 30 हजार रुपये 2009 में लिए थे, गांव वालों का भी उसके ऊपर हजारों रुपये कर्ज था, लेकिन वह चुका नहीं पा रहा था। इस कारण वह परेशान रहने लगा था। मृतक के पुत्र जितेंद्र ने बताया कि पिता आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे थे और उनके पास कुल दो एकड़ जमीन है। इसी जमीन से परिवार का गुजारा चलता है। उधर, थानाध्यक्ष वृषभान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed