{"_id":"5aa037474f1c1b692a8b5c6f","slug":"31520449351-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: कंटेनर की टक्कर से हुई युवक की मौत का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: कंटेनर की टक्कर से हुई युवक की मौत का मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टक्कर से युवक की मौत का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत गोविंद सागर बांध के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत होने के मामले में पुलिस ने कंटेनर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना में दो लोग घायल हो गए थे।
वैरवारा गांव निवासी मगन प्रजापति पुत्र परसादी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च की शाम छह बजे वह गोविंद सागर बांध स्थित पूछा के पास हाइवे पर जा रहा था। इसी दौरान कंटेनर एचआर 55 टी 9059 के अज्ञात चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए पीड़ित की बाइक में टक्कर मार दी। इससे सौरभ पुत्र कूरे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीड़ित और अनंदी बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कंटेनर के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।