फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   खेत में पकड़ा गांजा

खेत में पकड़ा गांजा

Thu, 19 Oct 2017 01:54 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खेत में पकड़ा गांजा
क्राइम ब्रांच ने पकड़ा एक क्विंटल बीस किलो गांजा
विज्ञापन


ललितपुर।
अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस की क्राइम ब्रांच को मंगलवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। नाराहट पुलिस की नाक के नीचे लंबे समय से चल रही गांजे की खेती को टीम ने पकड़ लिया। इस दौरान टीम ने एक क्विंटल बीस किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।
जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्राइम ब्रांच टीम और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि नाराहट थानाक्षेत्र के डोंगराकलां गांव में गांजे की खेती की जा रही है। एसपी सलमान ताज पाटिल के निर्देशन और सीओ नाराहट देवआनंद के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी निगवेंद्र प्रताप सिंह, श्याम सुंदर सिंह, अजमत, रविंद्र कटियार और नाराहट पुलिस ने डोंगराकलां गांव में छापेमारी की। इस दौरान टीम को गांव के एक खेत में भारी मात्रा में गांजे के पेड़ मिले। टीम ने खेत से गांजे के पेड़ उखड़वाकर अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने डोंगराकलां निवासी राजाराम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि, गांव के ही कमला उर्फ कमल सिंह कुशवाहा, खुशीराम और कल्यान कुशवाहा भागने में सफल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस ने खेत से पकड़े गए गांजे की पत्तियों की तुलाई करवाई तो उनका वजन एक क्विंटल बीस किलो निकला। पुलिस ने गांजे को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा था कारोबार
डोंगराकलां गांव में अवैध गांजे का कारोबार लंबे समय से चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार लगभग बीस साल से यहां पर गांजे की खेती हो रही थी, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि थाने के पास ही हो रही खेती की पुलिस को भनक भी नहीं लग सकी। इसके अलावा गांव से ही पूरे जिले में गांजे की सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने बताया कि लगभग एक एकड़ के खेत में यह खेती हो रही थी। इसका मुख्य सरगना फरार होने के कारण पुलिस अभी नेटवर्क का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को मिला पांच हजार का इनाम
गांजे को बरामद करने वाली टीम को एसपी सलमान ताज पाटिल ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। जिले में इतने व्यापक पैमाने पर हो रहे अवैध कारोबार का खुलासा होना पुलिस विभाग के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।


लगभग दस लाख रुपये है पकड़े गए गांजे की कीमत
छापेमारी टीम में शामिल रही टीम ने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग दस लाख रुपये हो सकती है। पुलिस ने गांजे को खेत से कटवाकर इसकी पत्तियों को जब्त किया है।

यह रहे टीम में शामिल
सीओ नाराहट देव आनंद, क्राइम ब्रांच प्रभारी निगवेंद्र प्रताप सिंह, श्याम सुंदर सिंह, अजमत, रविंद्र कटियार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed