फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लापरवाह शिक्षकों का रोका वेतन और मांगा स्पष्टीकरण

लापरवाह शिक्षकों का रोका वेतन और मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 20 Sep 2017 01:12 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
लापरवाह शिक्षकों का रोका वेतन और मांगा स्पष्टीकरण
गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोका
विज्ञापन

ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विगत रोज विकासखंड तालबेहट क्षेत्र के तीन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय कड़ेसरा बंद पाया, जिस पर पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया गया। इसके अलावा अन्य विद्यालयों का निरीक्षण कर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

बीएसए अंबरीष कुमार ने ग्राम कड़ेसरा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापक हरीराम कुशवाहा विगत 11 सितंबर से अवकाश पर पाए गए और सहायक अध्यापिका गिरजेश राजा नदारत मिलीं। प्रधानाध्यापक रामधार सिंह ने बताया कि बच्चे की तबियत खराब होने के कारण विद्यालय से चली गईं हैं। बच्चों का शैक्षिक स्तर जांचने के लिए पहाड़े पूछे, लेकिन बच्चे नहीं सुना सके। बीएसए ने शिक्षिका गिरजेश से स्पष्टीकरण मांगा है और पूरे स्टाफ को 15 दिनों की मौहलत देते हुए विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में ग्राम मोटा के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया, तो प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार अवकाश पर थे। इसके अलावा सहायक अध्यापक वीरेंद्र कुमार द्वारा निर्धारित समय से पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी गई थी। नाराज होकर बीएसए ने प्रभारी प्रधानाध्यपक दिनेश कुमार का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया है और स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय कड़ेसरा का निरीक्षण किया तो निरीक्षण के दौरान विद्यालय पूरी तरह से बंद पाया। अध्यापकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही से नाराज बीएसए ने विद्यालय के पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया है और स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed