फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान

टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 28 Apr 2019 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान
टैक्सी चालक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार की रात को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला नेहरू नगर में टैक्सी चालक रवि कुमार उम्र (26) ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के चाचा शंकर ने बताया कि रवि कुमार टैक्सी चलाकर घर का गुजारा करता था। शुक्रवार की रात वह रोजाना की तरह घर पहुंचा और परिजनों के साथ खाना खाया। इसके बाद वह सोने के लिए कमरे में चला गया, जबकि उसकी पत्नी गृहस्थी के काम में जुट गई। करीब दस बजे जब पत्नी कामकाज खत्म करके कमरे में जाने लगी तो अंदर से कमरा बंद था। इस पर उसने कई बार पति को कमरे के दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। जब काफी समय तक कोई आवाज नहीं आई तो दूसरी ओर लगे रोशनदान से झांक कर देखा तो पत्नी के होश उड़ गए, उसका पति रवि कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इस पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर छत पर सो रहे अन्य परिजन पहुंच गए और दरवाजा तोड़कर रवि को फांसी के फंदे से उतारा। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे नेहरू नगर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप सिंह सेंगर ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसमें एक बच्चा डेढ़ वर्ष का है। नेहरू नगर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप सिंह सेंगर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का कारण अज्ञात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed