फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hospital operator accused of negligence in treatment sent to jail

Aligarh News: उपचार में लापरवाही के आरोपी अस्पताल संचालक को भेजा जेल

Sun, 20 Sep 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Hospital operator accused of negligence in treatment sent to jail
उपचार में लापरवाही और बिना पंजीकरण हॉस्पीटल संचालित करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। सीएचसी खैर के अधीक्षक डॉ. रोहित भाटी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

छह अगस्त को अलीगढ़-पलवल रोड स्थित बाबा फार्म हाउस के बराबर संचालित एसएस हॉस्पीटल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अस्पताल में गर्भवती महिला सत्यवती देवी (30) का उपचार किया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार के साथ अस्पताल का निरीक्षण कर उसे सील कर दिया था। पुलिस ने उपचार में लापरवाही, बिना पंजीकरण अस्पताल चलाने और निर्धारित शैक्षिक योग्यता नहीं होने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया है कि शनिवार को गांव अंडला के पास से आरोपी मनोज कुमार शर्मा निवासी ज्वालापुरी, क्वार्सी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed