फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: युवा किसान ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, मौत

क्राइम: युवा किसान ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, मौत

Fri, 17 Aug 2018 04:56 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 04:56 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: युवा किसान ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, मौत
युवा किसान ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन

ललितपुर। बार थानांतर्गत देवरान गांव निवासी युवा किसान ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवरान गांव निवासी विक्रम (19) पुत्र भूपत लोधी बुधवार की सुबह खेत पर गया हुआ था। जब वह दोपहर तक घर नही आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तभी शाम को खेत के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने चिरौल के पेड़ से शर्ट के फंदे से शव लटकता देख गांव वालों की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए जहां उन्होने उसकी शिनाख्त विक्रम के रूप में कर पुलिस को सूचना दी। मृतक के चाचा लाल सिंह पुत्र नारायण सिंह ने विक्रम की मौत को आत्महत्या बताया है। मृतक दो भाई व दो बहनों में तीसरे नंबर का था। वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed