फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मध्य प्रदेश बॉर्डर पर जंगलों में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

मध्य प्रदेश बॉर्डर पर जंगलों में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

Thu, 09 May 2019 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बॉर्डर पर जंगलों में पेड़ से लटका मिला महिला का शव
बार्डर के जंगल में लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

ललितपुर। मध्य प्रदेश के खिमलासा थाना अंतर्गत ग्राम वीरमखेड़ी टाडा निवासी एक महिला का शव मध्य प्रदेश बॉर्डर पर थाना बालाबेहट क्षेत्र में नरैरा नदी के पास ग्राम पुरा के जंगल में पेड़ से लटका मिला। महिला तीन दिन से गायब चल रही थी और शनिवार की सुबह लकड़ियां बीनने निकली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मध्य प्रदेश के जिला सागर के थाना खिमलासा अंतर्गत ग्राम वीरमखेड़ी टाडा निवासी भागवती (48) पत्नी स्व. पूरन सिंह का शव मंगलवार की दोपहर में ललितपुर जिला के बालाबेहट थाना क्षेत्र में ग्राम पुरा से निकली नरैरा नदी के पास जंगल में कवा के पेड़ (अर्जुन का पेड़) से कपड़े की रस्सी से फांसी पर लटका मिला। मृतका के गांव के कुछ लोगों ने मंगलवार की सुबह शव पेड़ से लटका देखा और इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन मौके पर पहुुंचे व शव की शिनाख्त कर पुलिस को जानकारी दी। थाना बालाबेहट पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के बड़े पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी मां जंगलों में लकड़ी बीनने का काम करती थी। शनिवार की सुबह करीब छह बजे घर से लकड़ी बीनने की बात कहकर निकली थी। लेकिन, जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो सभी ने खोजबीन की, पर कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को कुछ ग्रामीण यहां से गुजरे और उसकी मां के फांसी लगाने की बात बताई। बालाबेहट एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि महिला का शव ग्राम दांवर और पुरा के बीच नदी के पास पेड़ से लटका मिला है। महिला ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अज्ञात है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed