फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नवजात शिशु का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी1

नवजात शिशु का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी1

Thu, 02 Aug 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
नवजात शिशु का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी1
नवजात शिशु का भ्रूण मिलने से फैली सनसनी
विज्ञापन

- कोतवाली पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर क्षेत्र के सदनशाह इलाके में एक नर्सिंग होम केे बगल से निकली नहर में बुधवार को एक नवजात शिशु का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
एक नर्सिंग होम के पास रखी चाय की दुकान पर कुछ तीमारदार और मोहल्लेवासी चाय पी रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पास से निकली गोविंद सागर बांध की छोटी नहर पर पड़ी तो देखा कि यहां एक नवजात के शिशु का भ्रूण पॉलिथीन में पड़ा है। इस खबर से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। कुछ देर में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने नवजात शिशु के भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मालूम हो कि नवजात शिशु का भ्रूण मिलने का यह पहला मामला नहीं है।
विज्ञापन

बीते दिनों देवगढ़ रोड स्थित एक हॉस्पिटल के बाहर भी एक नवजात का भ्रूण पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों के अनुसार बीते वर्षों में भी एक नवजात का शव इसी नहर में मिला था। लेकिन भ्रूण मिलने का सिलसिला अब तक थमा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं पंजीकृत नर्सिंग होम
जिले में कई नर्सिंग होम पंजीकृत हैं। इनमें आयुष्मान नर्सिंग होम रामराजा मंदिर के पीछे लक्ष्मीपुरा, केके जैन नर्सिंग होम, अर्चित नर्सिंग होम सिविल लाइन, पीतांबरा नर्सिंग होम इलाइट चौराहा, हैरियट बेंसन मेमोरियल हॉस्पिटल जिला चिकित्सालय के सामने, प्रतिभा बंसल नर्सिंग होम देवगढ़ रोड, श्रीकंठ हॉस्पिटल सदनशाह, जनता चाइल्ड चिल्ड्रन अस्पताल भारतीय स्टेट बैंक के पास, भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय स्टेशन रोड ललितपुर हैं।


नर्सिंग होमों की जाएगी जांच
नवजात शिशु का भ्रूण मिलने का मामला संज्ञान में आया है। इसे ध्यान में रखकर पंजीकृत नर्सिंग होमो की सघन जांच की जाएगी।
डॉ. राजेश भारती, नोडल अधिकारी, नर्सिंग होम

अल्ट्रासाउंड का रखा जा रहा रिकार्ड
जिले में दस अल्ट्रासाउंड पंजीकृत हैं, इनमें से दो में महिलाओं की जांच नहीं की जाती है। सभी अल्ट्रासाउंड मशीन पर की जा रही जांचों का रिकार्ड रखा जा रहा है। अब तक कहीं से भी महिला भ्रूण का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
डा. अजय भाले, नोडल अधिकारी, अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed