{"_id":"59e3bbb74f1c1bd7538b7a70","slug":"201508096951-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े के गोदाम में लगी आग
Updated Mon, 16 Oct 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़े के गोदाम में लगी आग
ललितपुर।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा बाजार में कचरे के ढेर में आग लगाने से एक व्यापारी के कपड़े के गोदाम में आग लग गई। इससे व्यापारी का लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। व्यापारियों ने बताया कि गोदाम के पास स्थित कबाड़ की दुकान से निकले कचरे में आग लगाने से यह घटना हुई है।
दीपावली त्योहार को लेकर व्यापारी अच्छी बिक्री की आस में बाहर से सामान मंगवाकर अपने गोदामों में रखवा रहे हैं। छोटी सी चिंगारी ही व्यापारियों को लंबा नुकसान करने के लिए पर्याप्त साबित हो रही है। रविवार को ड्रीम कलेक्शन शोरूम के मालिक अंकुर जैन शानू के कपड़ों के गोदाम से शाम पांच बजे धुआं उठता देख लोगों ने अंकुर जैन को सूचना दी। दुकान खोलकर देखा तो अंदर आग विकराल रूप पकड़ चुकी थी। आननफानन में व्यापारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। अंकुर जैन ने बताया कि आग से गोदाम में रखे 50 हजार से अधिक की कीमत के कपड़े जलकर राख हो गए हैं। वहीं, गोदाम भी पूरी तरीके से जल चुका है। आग से गोदाम की छत भी छतिग्रस्त हो गई है। उन्होंने बताया कि आग से एक लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गौरतलब हो कि उक्त गोदाम के पास कबाड़ की दुकान है। इससे निकलने वाले कचरे को वहीं पर फेंक दिया जाता है, जिसे आए दिन लोग आग से जला देते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि कबाड़ की दुकान से निकले कचरे को ही लोगों ने जला दिया, जिससे आग गोदाम तक पहुंच गई।