फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मिलावटी मावा की बिक्री रोकने में नाकाम रहा खाद्य विभाग

मिलावटी मावा की बिक्री रोकने में नाकाम रहा खाद्य विभाग

Fri, 06 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
मिलावटी मावा की बिक्री रोकने में नाकाम रहा खाद्य विभाग
मिलावटी मावा की बिक्री रोकने में नाकाम रहा खाद्य विभाग
विज्ञापन

ललितपुर। शरद पूर्णिमा व्रत पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन मिलावटी मावा की बिक्री रोकने में नाकाम रहा। शहर में जगह-जगह मिलावटी मावा बेचा गया। कहीं मावा में आटा मिलने की शिकायत रही तो कहीं, मावा की गंध को लेकर शिकायत थी। इस कारण लोगों ने उसे खरीदने के बाद दुकानदारों को वापस लौटा दिया। हालांकि, इस तरह की शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग ने एक दुकान पर मावा का सैंपल भरा है।
शरद पूर्णिमा व्रत पर मावा के लड्डू बनाए जाते हैं। इस कारण इस दिन मावा की खपत बढ़ जाती है। इस पर्व का लाभ उठाने के लिए कई वे दुकानदार भी उतर आए जो कल तक मिठाई बेच रहे थे। इस वजह से शहर में मावा की दुकानों की संख्या एक दर्जन के पार हो गई। लेकिन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन सभी दुकानों पर मावा की गुणवत्ता पर नजर नहीं रख सका। बृहस्पतिवार को कई दुकानों पर मिलावटी मावा बेचा गया। जिसकी शिकायत खाद्य विभाग के अफसरों से की गई। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूरेलाल ने नझाई बाजार स्थित ओमप्रकाश पुरोहित की दुकान पर मावा का सैंपल लिया। इसके परीक्षण के लिए नमूने को झांसी स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि आज बाजार में मावा खरीदने वालों की काफी भीड़ रही। जिससे नमूना भरने में दिक्कत आईं।
विज्ञापन


बेखौफ होकर तौली गई पॉलिथीन में खाद्य सामग्री
इसी सप्ताह नगर पालिका परिषद ने छापामार कार्रवाई कर विभिन्न बाजारों से बड़ी मात्रा में पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई की थी, लेकिन, बाजार में इसका तनिक भी असर नहीं दिखाई दिया। बृहस्पतिवार को दुकानदारों ने बेखौफ होकर पॉलिथीन में मावा बेचा। यही नहीं, दही, दूध एवं अन्य खाद्य सामग्री महिला, पुरुष बाजार में ले जाते दिखाई दिए। बता दें कि खाद्य सामग्री लाने में प्रयोग हो चुकी पॉलिथीन जब कचरा घर या सड़क पर फेंकी जाती है तो गोमाता पॉलिथीन को भी खाती है, जो उनके लिए मौत का कारण बनती है। इसके बाद भी पॉलिथीन के बढ़ते इस्तेमाल को रोकने के लिए न नगर पालिका कर्मी और न ही गोभक्त नजर आए। किसी ने पॉलिथीन में खाद्य सामग्री देने का विरोध तक नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed