{"_id":"5cd1e6f1bdec220775593613","slug":"191557260017-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषक बीमा के नाम पर महिला से धोखाधडी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कृषक बीमा के नाम पर महिला से धोखाधडी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषक बीमा के नाम पर महिला से धोखाधडी का मुकदमा दर्ज
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रमेश निवासी एक महिला से कृषक दुर्घटना बीमा दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर दूसरों के खातों में रुपए जमा करा लेने के बाद भी बीमा की राशि नहीं देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम रमेशरा निवासी सविता पत्नी स्व.अवधेश नाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति की मृत्यु हो जाने के बाद उसके गांव के शैलेंद्र प्रताप सिंह, पंकज दुबे व रचना धानक द्वारा कृषक दुर्घटना बीमा के एवज में उससे रिश्वत के रुप में कूटरचित तरीके से ग्राम प्रधान रमेशरा द्वारा पंकज, रचना धानक के बैंक के खातों में 58 हजार 200 रुपए जमा करा लिए। उसके बाद न तो कृषक बीमा मिला और न ही रुपया वापस किया गया। इस पर पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।