फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   दलित परिवार के साथ मारपीट का आरोप

दलित परिवार के साथ मारपीट का आरोप

Tue, 12 Mar 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
दलित परिवार के साथ मारपीट का आरोप
दलित परिवार के साथ मारपीट का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम कचनौंदा कलां निवासी दलित महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जमीन के विवाद में मारपीट करने और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। ग्राम कचनौंदा कलां निवासिनी ममता पत्नी दयाराम अहिरवार ने बताया कि वह ग्राम बांसी स्थित खेत पर रखवाली कर रही थी। थाना बार अंतर्गत ग्राम बसतगुवां निवासी कुछ लोग वहां लाठी-डंडा लेकर आ गए और उसे व उसके पति को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए खेत की रजिस्ट्री करा लेने की बात कहने लगे। जब उसने रजिस्ट्री नहीं की करने की बात कही तो उसके पति की लात-घूसों से मारपीट कर दी। पति को बचाने के प्रयास में उसके साथ भी मारपीट कर दी। उसने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed