फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   देहव्यापार के लिए विवश करने का आरोप.

देहव्यापार के लिए विवश करने का आरोप.

Thu, 16 Aug 2018 10:16 AM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
देहव्यापार के लिए विवश करने का आरोप.
देहव्यापार के लिए विवश करने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत एक गांव की महिला ने गांव की ही महिला पर उसे देहव्यापार के लिए विवश करने का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में उसने बताया कि गांव की एक महिला देहव्यापार के कारोबार में लिप्त है। वह गांव में महिलाओं को प्रलोभन देकर अपने साथ शामिल करने का प्रयास करती रहती है। उसके आचरण से गांव का माहौल खराब हो रहा है। यह महिला उसे भी तमाम प्रकार से प्रलोभन देकर देहव्यापार में धकेलना चाहती है। जब वह उसके बहकावे में नहीं आई और उसे यह कार्य करने से मना कर दिया तो उसने धमकाया। उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो आरोपी महिला नाराज हो गई। दस अगस्त को सुबह करीब 11 बजे वह घर में सास के साथ थी, तभी महिला भी आ गई और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने मारपीट की। बीचबचाव करने पर सास को भी पीटा। आरोपी उस पर देहव्यापार करने का दबाव बना रही है, अन्यथा गांव में इज्जत धूमिल करने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed