{"_id":"5b4667df4f1c1b9d288b5e00","slug":"191531340767-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके वालों ने ससुरालीजनों के हड़पे जेवरात, दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मायके वालों ने ससुरालीजनों के हड़पे जेवरात, दी धमकी
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में ससुराल में रह रही विवाहिता को लेने आए मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों को धमकाते हुए उनसे जेवर हड़प लिए। पुलिस ने महिला के मायके पक्ष के दो पुलिसकर्मियों सहित छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
तालाबपुरा मुहल्ला निवासी आलोक खरे पुत्र राजबहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी दो साल पहले झांसी के शीतल कालोनी निवासी अलका पुत्री दिनेश कुमार श्रीवास्तव के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसकी पत्नी अलका अपने मायके वालों के उकसाने पर उसके परिजनों को परेशान कर पैसे की मांग करने लगी। रुपयो की मांग पूरी न होने पर अलका के पिता ने पुलिस में होने की धमकी देकर उसके परिजनों को अपमानित कर झूठे मुकदमें में फसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। 13 जून की देर रात्रि अलका के पिता दिनेश, भाई हेमंत, विवेक, अमित नामदेव व एक पुलिस वाला सहित एक अज्ञात व्यक्ति एकराय होकर घर में घुस आये और उसके परिजनों पर अलका को ले जाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर उसके कमरे में रखी अलमारी से उसकी मां व अन्य जेवरातों को ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।