फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एसडीएम के स्टेनो के घर दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी

एसडीएम के स्टेनो के घर दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी

Thu, 18 Apr 2019 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम के स्टेनो के घर दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी
एसडीएम के स्टेनो के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली पुलिस को एक बार फिर चोरों ने चुनौती दी है। जिला जेल के सामने स्थित सरकारी कॉलोनी में रहने वाले एसडीएम के स्टेनों के घर से चोर दिनदहाड़े लाखों रुपये का माल ले गए।
थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिला जेल के सामने स्थित राजकीय कॉलोनी निवासी राकेश कुमार यादव उपजिलाधिकारी के यहां स्टेनों पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व उनकी पत्नी कानपुर गईं, जबकि बुधवार को वह ऑफिस चला गया था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ दिए व घर में घुसकर दो अलमारियों के ताले तोड़ डाले और उसमें रखे सोने चांदी के कीमती जेवर और लगभग 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके बाद दोपहर में जब वह घर लौटा तो घर के पीछे के दरवाजे के ताले टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी दो अलमारियों के लॉकर टूटे पाए और अलमारियां खुली थीं और उसका सामान बिखरा पड़ा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी और घर में चोरी हुए सामान का आंकलन किया। पुलिस को बताया कि दो अलमारियों के ताले टूटे हैं, जिसमें रखे जेवर सोने की चार चूड़ियां करीब तीन तोला की, सोने की दो जंजीर करीब ढाई तोला, कान की बाली व झुमकी करीब दो तोला, सोने की चार अंगूठी एक तोला एवं 40 हजार रुपये नकद और चांदी के 25 सिक्के चोरी चले गए। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा चोर, रिपोर्ट लिखी जाए
दूसरी ओर, कोतवाली क्षेत्र केे अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा द्वितीय निवासी मनोज कुमार ने डीएम व पुलिस अधीक्षक को 17 दिन पहले हुई चोरी के मामले में शिकायती पत्र देकर बताया कि पत्नी की डिलीवरी होने के कारण वह 29 मार्च से कुछ दिनों के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में गया था। दो अप्रैल की रात को चोरों द्वारा ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर जिसमें सोने का तीन तोला का हार, चार सोने की चूड़ियां 1.5 तोला की समेत अन्य सोने और चांदी के जेवर और सत्तर हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे। पुलिस को सूचना दी। मौका मुआयना भी किया, लेकिन 17 दिन बाद भी चोरों का पता चल सका है और न ही पुलिस ने रिपोर्ट ही दर्ज की है। उसके पड़ोसी के एक घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर उसके घर में घुसता और निकलता दिखाई दे रहा है। उसका चेहरा भी साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई और चोरियां बनी अबूझ पहेलियां
शहर कोतवाली क्षेत्र में पिछले महीनों से होने वाली कई चोरियां पुलिस के लिए अबूझ पहेलियां बनी हुई हैं और पुलिस उन चोरों तक अब तक नहीं पहुंच सकी है। इसी का नतीजा है कि अब दिनदहाड़े चोरियां को अंजाम दिया जा रहा है। चार से छह माह पूर्व कचहरी परिसर में जिला बार भवन व अधिवक्ताओं के चैंबरों को चोरों ने निशाना बनाया था। बार भवन से एलईडी टीवी चोरी कर हो गया था, अधिवक्ताओं के चैंबरों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर कंप्यूटर, प्रिंटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इन मामलों में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिए, लेकिन चोरियों के बारे में अब तक पता नहीं लगा सकी है। यहां तक कचहरी परिसर में कई कर्मचारियों की वाहन स्टैंड पर रखी बाइक भी चोरी कर ली गई हैं, जिनका पता भी अब तक पुलिस नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed