{"_id":"5c895ca4bdec221423553702","slug":"171552506020-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पर मिला घी व्यवसायी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे लाइन पर मिला घी व्यवसायी का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे लाइन पर मिला घी व्यवसायी का शव
ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोंड़ा निवासी एक घी व्यवसायी का शव बुधवार की सुबह मालगोदाम के पास रेलवे पटरियों पर पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार की सुबह जीआरपी को मालगोदाम के पास भोपाल की ओर रेलवे लाइन के पास एक शव के मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के पास मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त ग्राम रोंड़ा निवासी नीरज दुबे (38) पुत्र भगवत नारायण दुबे के रुप में की। परिजनों को सूचना दी गई, इस पर परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त युवक की मौत किसी ट्रेन से कटने के कारण हुई है। मृतक का शहर के सदर कांटा के पास घी का व्यवसाय है।