फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   रेलवे की जमीन से अवैध खनन करते दो को पकड़ा

रेलवे की जमीन से अवैध खनन करते दो को पकड़ा

Tue, 05 Mar 2019 03:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 03:18 AM IST
विज्ञापन
रेलवे की जमीन से अवैध खनन करते दो को पकड़ा
रेलवे की जमीन से अवैध खनन करते दो को पकड़ा
विज्ञापन

ललितपुर। देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के आगे मालगोदाम के पास आरपीएफ ने दो युवकों को अवैध रूप से रेलवे की जमीन से मिट्टी की खुदाई करते गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। अवैध खनन की सूचना पाकर आरपीएफ उपनिरीक्षक हरिराम यादव अन्य कर्मियों आरक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार यादव एवं योगेंद्र खरे के साथ मालगोदाम के पास पहुंचे, तो वहां एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ रेलवे की मिट्टी एक ट्राली में भरकर खड़ा हुआ मिला और मिट्टी को टॉली से ले जाने लगा, जिस पर उनकी टीम ने माल गोदाम के पास रेलवे लाइन से करीब 150 मीटर दूरी पर पूर्व दिशा में रेलवे बाउंड्री के अंदर दो व्यक्तियों को ट्रैक्टर- ट्रॉली के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपने नाम पप्पू निवासी ग्राम बारी थाना चंदेरी जिला अशोकनगर मध्य प्रदेश एवं दूसरे ने अपना नाम रोहित कुशवाहा निवासी आजादपुरा थाना कोतवाली ललितपुर बताया। आरपीएफ ने इन दोनों को को मय ट्रैक्टर ट्राली एवं मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed