फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   र में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले छह आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

र में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले छह आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 18 May 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 18 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
र में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले छह आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
लूट के छह आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नामजद छह आरोपियों के खिलाफ एकराय होकर जबरन घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देने, मारपीट कर जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला नई बस्ती में रहने वाले महिला रुपल पत्नी गौरव ने न्यायालय को दी तहरीर में बताया कि विगत 11 फरवरी की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान मुहल्ला महावीरपुरा में रहने वाला संजय पुत्र राजेंद्र अपने पांच अन्य साथियों के साथ एकराय होकर जबरन उसके घर पर घुस आया और लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। जिसके क्रम में पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed