{"_id":"5a3814214f1c1b001c8b9b17","slug":"161513624609-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कोचिंग संचालकों को थमाया करण बताओ नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन कोचिंग संचालकों को थमाया करण बताओ नोटिस
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन कोचिंग संचालकों को थमाया कारण बताओ नोटिस
ललितपुर। अवैध कोचिंगों के खिलाफ गठित की गई टीमों में नगर क्षेत्र की टीम ने विगत 11 दिसंबर को शहर की चार कोचिंग सेंटरों पर छापामारा था। इस दौरान पकड़ी गई दो बिना रजिस्ट्रेशन के काचिंग और एक कोचिंग में मिली आव्यवस्थाओं के चलते तीनों कोचिंग संचालकों को डीआईओएस ने नोटिस जारी करके तीन दिनों में स्पष्टीकरण देने के निर्देश जारी किए हैं।
विगत 11 दिसंबर को नगर क्षेत्र की तीन सदस्यीय टीम ने चार कोचिंगों का निरीक्षण किया था। इसमें मुहल्ला आजादपुरा में सोनी मिलन पैलेस के सामने संचालित शिखर कोचिंग का निरीक्षण किया। कोचिंग पढ़ा रहे मोहित अग्रवाल निवासी नई बस्ती कोचिंग रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके थे। श्रीतुवन मंदिर बाउंड्री के पीछे महिपाल सिंह कोचिंग का निरीक्षण किया। इस दौरान कोचिंग संचालक ग्राम दैलवारा निवासी महिपाल सिंह बुंदेला कोचिंग रजिस्ट्रेेशन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके थे।
जांच में दोनों ही कोचिंग बिना पंजीयन के संचालित होती पाई गई थीं। बिना पंजीयन के संचालित हो रही दोनों ही कोचिंग संचालकों को जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे ने कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा मुहल्ला तालाबपुरा के रामलीला मैदान के सामने संचालित अभि कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस कोचिंग सेंटर में अव्यवस्थाएं फैली हुई थीं। बच्चों की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व बैठने की उचित व्यवस्था और शौचालय व पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं मिली थी। इस संबंध में डीआईओएस ने कोचिंग संचालक अभिषेक तिवारी को नोटिस जारी करके तीन दिवस में कोचिंग में समस्त व्यवस्थाएं उपलब्ध कराते हुए फोटो समेत स्पष्टीकरण पेश करने के निर्देश दिए हैं।